सारण- CM सम्राट चौधरी ने टाउनशिप में जमीन देने वाले को मुआवजा देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि किसी भी जमीनदाता को परेशानी नहीं होगी.
उन्होंने टाउनशिप में जमीन देने वाले किसानों को मिलने वाले मुआवजे की दर भी बताई.
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को कोई घाटा नहीं होगा. सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सारण में सहयोग शिविर के उद्घाटन समारोह में इसकी जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घर में आपदा, विपदा आती है. या फिर बेटी की शादी करनी होगी, इसके लिए जिलाधिकारी को आवेदन दें. अधिकारी आवेदन की जांच करेंगे और फिर चार गुणा की दर से मुआवजा जमीनदाता के खाते में चला जाएगा.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सम्राट चौधरी ने सोनपुर प्रखंड स्थित डुमरी बुजुर्ग पंचायत से मंगलवार को बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सहयोग शिविर’ की राज्यव्यापी शुरुआत की. उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाना ही इस योजना का मूल उद्देश्य है.
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि ‘सहयोग शिविर’ में प्राप्त आवेदनों का हर हाल में 30 दिनों के भीतर निष्पादन करना होगा, अन्यथा संबंधित अधिकारी 31वें दिन स्वतः निलंबित माने जाएंगे.
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने 11 मई को ‘सहयोग पोर्टल’ और हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया था, जिसके माध्यम से लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अब प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को बिहार के सभी पंचायतों में ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के 10वें, 20वें और 25वें दिन संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेजा जाएगा ताकि समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके.
मुख्यमंत्री ने सोनपुर क्षेत्र के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं भी कीं. उन्होंने कहा कि पटना के जेपी गंगा पथ की तर्ज पर सोनपुर में “गंगा-अंबिका पथ” का निर्माण कराया जाएगा. साथ ही सोनपुर में नया ब्रिज, एयरपोर्ट और बाबा हरिहरनाथ के नाम पर नया टाउनशिप विकसित करने की दिशा में काम चल रहा है.








