पटना- बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है. स्वास्थ्य, वित्त, समाज कल्याण, ऊर्जा, पर्यटन और आपदा प्रबंधन समेत कई विभागों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है.
सबसे पहले 1996 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी आनंद किशोर को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है. आनंद किशोर फिलहाल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे.
1996 बैच के ही एच. आर. श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग का नया अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. खास बात यह है कि वे पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अपना मौजूदा प्रभार भी संभालते रहेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
1997 बैच के संतोष कुमार मल्ल को जल संसाधन विभाग से हटाकर आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. वहीं 2005 बैच के कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है.
कुमार रवि इससे पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के तौर पर काम कर रहे थे. 2003 बैच के लोकेश कुमार सिंह को पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही वे विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.
ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी 2005 बैच के अजय यादव को दी गई है. अजय यादव अब ऊर्जा विभाग के सचिव होंगे. साथ ही मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा भी उनके पास रहेगा. 2007 बैच के संजय कुमार सिंह को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है और उन्हें विभाग का पूरा प्रभार सौंपा गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भवन निर्माण विभाग में 2008 बैच के प्रणव कुमार को नया सचिव बनाया गया है. वहीं 2010 बैच के चंद्रशेखर सिंह अब जल संसाधन विभाग के नए सचिव होंगे.
इसके अलावा मनोज कुमार सिंह को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन का स्थानिक आयुक्त नियुक्त किया गया है. रजनीश कुमार सिंह को कारा एवं सुधार सेवाएं विभाग में IG की जिम्मेदारी दी गई है.








