पटना- TRE-4 वैकेंसी की मांग को लेकर कल कैंडिडेट्स ने पटना में प्रदर्शन किया। पुलिस के लाठीचार्ज में कई लोग घायल हैं। आज पुलिस ने छात्र नेता दिलीप को जेल ले गई है।
गांधी मैदान थानेदार अखिलेश मिश्रा ने बताया, प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। 5000 लोगों के ऊपर FIR दर्ज की गई है।
गांधी मैदान थाने में पुलिस ने मजिस्ट्रेट के बयान के आधार पर अभ्यर्थियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभ्यर्थियों पर ट्रैफिक बाधित करने, विधि-व्यवस्था भंग करने और पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इससे पहले पुलिस छात्र नेता को गर्दनीबाग हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां उनका मेडिकल कराया गया। उन्होंने कहा, हम लोगों ने सिर्फ नौकरी मांगी थी। ये हमें जेल भेज रहे हैं।
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने X पर पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो शेयर कर लिखा- अपने रोजगार का हक मांगते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा।
फिर से बेरोजगार युवाओं को BJP का जवाब – लाठी। भारत का युवा BJP के झूठ से तंग आ चुका है। वो अब चुप नहीं बैठेगा। कांग्रेस उनके साथ हर मोड़ पर खड़ी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर TRE-4 अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध मुजफ्फरपुर में आज छात्र संगठनों और वामपंथी दलों ने प्रदर्शन किया। AIDSO के नेतृत्व में एलएस कॉलेज परिसर से जुलूस निकाला गया और कॉलेज गेट पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
बता दें, पटना में शुक्रवार को TRE-4 कैंडिडेट्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। कैंडिडेट्स को सड़कों पर दौड़ा-दौड़कर पीटा गया। इस दौरान कई के सिर फटे। महिला कैंडिडेट को पुलिस वालों ने पैरों से कुचला। कैंडिडेट्स ने कहा, हम आने वाले भविष्य के टीचर हैं। ये लोग हमें गुंडा समझ कर पीट रहे हैं।








