पटना- बिहार की राजधानी पटना में मूसलाघार बारिश हो रही है. बारिश के कारण गांधी मैदान में चल रहीं कैबिनेट विस्तार की तैयारियां प्रभावित हो गई.
कल यहां सीएम सम्राट चौधरी के मंत्री शपथ लेने वाले हैं, लेकिन बारिश के कारण पूरा गांधी मैदान पानी-पानी हो गया है. तेज बारिश के कारण पूरा मैदान कीचड़ से भर गया है.
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि,बारिश के कारण गांधी मैदान में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस बीच पटना नगर निगम युद्धस्तर पर पानी निकासी के कार्य में जुट गया है। जलजमाव को खत्म करने के लिए करीब 50 मशीनों को लगाया गया है, जो लगातार पानी हटाने का काम कर रही हैं।
वहीं, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान यदि मौसम खराब होता है और तेज आंधी-बारिश की स्थिति बनती है, तो उससे निपटने के लिए भी नगर निगम पूरी तरह से तैयार है। प्रशासन कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए हर जरूरी इंतजाम कर रहा है।
बता दें कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद 7 मई को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य कैबिनेट विस्तार समारोह आयोजित किया जाएगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसे लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी इस बड़े आयोजन में मौजूद रहेंगे।








