पटना- लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित न होने को लेकर बिहार में भी सियासी पारा चढ़ गया है। उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसका विरोध जताया।
उनके पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा- महिला संशोधन बिल पास हो जाता तो आपकी बहू सांसद बन जाती, कांग्रेसियों ने आपके मनसूबे पर पानी फेर दिया।
दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया X पर लिखा- हमारी पार्टी के ‘संवैधानिक-अधिकार-परिसीमन-सुधार’ अभियान को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही विपक्षी दलों ने संसद में इसका विरोध कर रोक दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अगर यह बिल कानून का रूप लेता तो बिहार में लोकसभा क्षेत्रों की संख्या 40 की जगह 60 और विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 243 की जगह 365 हो जाती।
असल में यही लड़ाई हमारी थी। इस पहल के लिए मैं अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए के सभी नेताओं का हृदय से धन्यवाद करता हूं। और विपक्षी दलों के राज्य विरोधी और महिला विरोधी इस कुकृत्य की घोर निन्दा करता हूं। बिहार की जनता इनको सबक सिखायेगी।
बता दें कि हाल में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली थी। वो ना विधायक हैं, ना MLC फिर भी उन्हें मंत्री बनाया गया। उपेंद्र कुशवाहा खुद राज्यसभा सांसद हैं। उनकी पत्नी सासाराम से विधायक हैं। बहू भी पॉलिटिक्स में एक्टिव है। इसे लेकर ही यूजर्स ने कमेंट किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








