गुमला- गुमला के बसिया थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां तालाब में नहाने गई पांच युवतियां गहरे पानी में चली गई. युवतियों में दो चचेरी बहन की मौत हो गई.
जबकि ग्रामीणों के सहयोग से तीन लोगों को बचा लिया गया. मृतकों की पहचान सनीचर टोली निवासी काजल कुमारी 18 वर्षीय व उसकी बहन दीपिका कुमारी उर्फ दीपशिखा 18 वर्षीय के रूप में हुई है.
हादसे को लेकर बताया जा रहा है गांव की पांच युवतियां चुटिया नदी में नहाने के लिए गई थी. पहले काजल तालाब में नहाने के लिए कूद गई. थोड़ी देर बाद अचानक वह डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए उसकी चचेरी बहन कूद गई. इसके बाद तीन छात्राएं भी पीछे से कूद गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद पांचों लोग गहरे पानी में चले गये. जिसे डूबता देखकर अफरा तफरी मच गया और शोर-गुल के बीच ग्रामीणों ने डूबते हुए तीन को पानी में कूद कर बचा लिया. हालांकि तब तक दो चचेरी बहन की मौत हो चुकी थी.
इस घटना के संबंध में गुमला एसपी हरीश बिन जमा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तालाब में नहाने के दौरान अचानक पांच युवतियां गहरे पानी में चले गए. जिसमें तीन लोगों को बचा लिया गया है. वहीं, दों चचेरी बहन की मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, बसिया थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








