डेस्क- लोकसभा के विशेष सत्र में परिसीमन बिल और महिला आरक्षण विधेयक पर हुई हंगामेदार चर्चा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कसा. अखिलेश यादव ने कहा कि वो सास-बहू वाली तो हार गई.
दरअसल, लोकसभा में गुरुवार को संसद के विशेष सत्र के दौरान परिसीमन बिल पर हंगामेदार चर्चा हुई. इस दौरान भाषण में महिलाओं के आरक्षण और सीट रिजर्व की बात आई तो अखिलेश यादव ने कहा कि ‘अगर आप सीट रिजर्व करा देंगे तो महिलाओं में आपस में ही कंपटीशन हो जाएगा. आपकी वो सास-बहू वाली तो हार गई.’
अखिलेश ने कहा- ये लोग पिछड़े वर्ग की 33 प्रतिशत महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहते हैं. जब परिसीमन की बारी आई तो इन लोगों ने पूरी रणनीति बनाई, कि कैसे क्षेत्र बनाए जाएं कि इसका फायदा इन लोगों को ही मिले. इसलिए हम चहते हैं कि पहले जनगणना हो, जब आंकड़े आ जाएं तभी परिसीमन हो.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सपा नेता अखिलेश यादव ने परिसीमन बिल पर बीजेपी और सरकार की नीयत पर आरोप लगाए. उन्होंने कहा- सपा महिला आरक्षण के पक्ष हैं. डॉ. लोहिया हमेशा जेंडर जस्टिस और सोशल जस्टिस के पक्ष में रहे. हम भी उसी राह पर हैं. ये आरक्षण हमारे आह्वान को और मजबूत कर रहा है. अब भारतीय जनता पार्टी नारी को नारा बनाने की कोशिश कर रही है.
अखिलेश ने कहा, जिन्होंने नारी को अपने संगठन में नहीं रखा वे उसके मान सम्मान को कैसे रखेंगे? पिछले कई साल से ये लोग सरकार में हैं, लेकिन हम दुनिया के आंकड़े देखें तो हम जेंडर इक्वालिटी में कहां खड़े हैं. इनकी खुद की सरकार को देखें तो इनकी 21 जगह सरकार है, लेकिन कितना महिला मुख्यमंत्री हैं
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








