डेस्क- बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले को शनिवार को हार्ट अटैक आया। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है, लेकिन उनकी हालत को लेकर अस्पताल या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उनके फैंस और देशवासी उनकी सेहत के आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं.



