पलामू- नेशनल हाइवे 139 पर एक ट्रक ने नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी के गाड़ी को टक्कर मार दी है. इस दुर्घटना में नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी संजय कुमार, पिपरा के अंचल अधिकारी एवं उनके ड्राइवर जख्मी हो गए हैं.
इन तीनों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए तीनों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पीटल रेफर कर दिया है.
इस दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले में छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि पलामू जिला मुख्यालय में राजस्व से संबंधित सोमवार को होने वाली समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए दोनों अंचल अधिकारी एक ही गाड़ी में बैठ कर मेदिनीनगर जा रहे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी क्रम में छतरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी में नेशनल हाईवे 139 पर एक हाइवा ट्रक ने अंचल अधिकारी के गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी. ग्रामीण एवं अन्य कर्मियों ने सभी जख्मी को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया है. दोनों अंचल अधिकारी के सिर एवं हाथ में गंभीर रूप से चोट लगी है.
बहरहाल, पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में सरकारी कर्मी एवं अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








