चाईबासा- चाईबासा के सारंडा में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया है. इस विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. पुलिस मुख्यालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रांची से घायल जवान को एयरलिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर भेज दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, कोबरा बटालियन के जवान रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन के तहत सारंडा के घने जंगलों में नक्सली ठिकानों की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से ही प्लांट किए गए आईईडी विस्फोट हो गया. इसी धमाके में एक जवान घायल हो गए.
आईजी अभियान ने बताया कि बचे हुए नक्सलियों के खिलाफ सारंडा में बड़ा अभियान चल रहा है. इसी दौरान यह विस्फोट हुआ है. इलाके में सर्च अभियान के दौरान एक जिंदा आईईडी बम भी बरामद किया गया है, जिसे नष्ट कर दिया गया. इलाके में अभियान जारी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, एसपी अमित रेणु का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह पुराना प्लांट किया गया IED था या हाल ही में बिछाया गया विस्फोटक. अभी फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








