रांची- राजधानी रांची के अनगड़ा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां अनिंयत्रित ट्रक की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत हो गई. दोनों भाई बाइक से अपने गांव की तरफ लौट रहे थे. इसी बीच यह हादसा हो गया. हादसा अनगड़ा थाना क्षेत्र के चमघाटी के पास हुआ है.
बताया जा रहा है कि अनगड़ा के नवाडीह के रहने वाले रिश्ते में चचेरे भाई प्रभात महतो और अनिल महतो बाइक से घर लौट रहे थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक ने बाइक से घर लौट रहे दोनों भाइयों को अपनी चपेट में लिया, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. ब्रेक फेल हो जाने की वजह से ट्रक भी सड़क से नीचे जा गिरा.
इस हादसे में ट्रक का पहिया निकल कर दूर जा गिरा. मौके पर पहुचे अनगड़ा पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी. बताया जा रहा है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे, जिसकी वजह से इतना भयानक हादसा सामने आया है. वहीं जैसे ही दो भाइयों की मौत की सूचना उनके घर पहुंची, पूरा माहौल गमगीन हो गया. घटना के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








