गया- गया जिले में बोधगया से चाकंद के बीच फल्गु नदी किनारे मरीन ड्राइव बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. इससे ट्रैफिक जाम कम होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा ग्रामीण सड़कों का भी चौड़ीकरण किया जाएगा।
बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने ऐलान किया है कि गया की फल्गु नदी के किनारे भी एक शानदार मरीन ड्राइव बनाया जाएगा. यह मरीन ड्राइव बोधगया से लेकर चाकंद के बीच बनेगा. इसकी कुल लंबाई करीब 16 किलोमीटर होगी.
अभी बोधगया और गया शहर के बीच जो ट्रैफिक का सिरदर्द बना रहता है, यह सड़क उसे पूरी तरह खत्म कर देगी. देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को अब घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ेगा. वे फल्गु नदी के किनारे-किनारे सुकून भरा सफर कर सकेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इमामगंज से पकरी (वाया कोठी सलैया) तक जाने वाली एक लेन की सड़क को अब दो लेन में बदला जाएगा. इसके लिए फंड भी आवंटित कर दिया गया है, यानी काम जल्द शुरू होने वाला है.
जायसवाल ने कहा कि यह प्रोजेक्ट गया के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आएगा. जब मरीन ड्राइव बनकर तैयार होगा, तो न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि नदी के किनारे का इलाका टूरिज्म स्पॉट के रूप में उभरेगा. इससे लोकल लोगों को रोजगार मिलेगा और शहर का लुक एकदम स्मार्ट हो जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








