पटना- पटना जंक्शन से सटे करबिगहिया इलाके में शनिवार सुबह एक अज्ञात शख्स की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह चलते-चलते अचानक गिर गया। कुछ देर तक तड़पता रहा और फिर मौके पर ही दम तोड़ दिया।
शख्स को इस हालत में देखकर एक राहगीर ने स्टेशन काउंटर पर सूचना दी। इसके बाद मामला RPF तक पहुंचा। RPF जवान और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शख्स की मौत हो चुकी थी।
घटना सुबह करीब 6:45 बजे की है. घटना की सूचना पर जक्कनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के पास से किसी तरह की पहचान से संबंधित डॉक्यूमेंट नहीं मिले हैं, जिसके चलते पहचान नहीं हो पा रही है। इससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना स्थल सुरक्षित कर के FSL से जांच करा ली गई है। UD केस दर्ज कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेजा गया है। पुलिस शव की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।








