पटना- राजधानी पटना में बुधवार को छात्रों ने UGC के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारी UGC रेगुलेशन लागू करने और SC-ST, EBC-BC वर्गों के लिए 65% आरक्षण की मांग कर रहे थे.
प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। प्रोटेस्ट में छात्र संगठन AISA, भीम सेना शामिल हैं। इनके सपोर्ट में माले नेता दिव्या गौतम और पार्टी कार्यकर्ता भी प्रोटेस्ट में शामिल हैं।
छात्र गांधी मैदान के गेट नंबर 10 के पास जुटे, यहां से प्रदर्शनकारी राजभवन के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
डाकबंगला चौराहा पर भी पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर ही चढ़ गए। कुछ लोग सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई।
प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना है कि कॉलेजों में अब अपमान नहीं सहेंगे। वहीं, एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘हम अपने बच्चों का भविष्य खराब होता नहीं देख सकते। इसलिए UGC के नए नियम लागू करने के लिए सड़कों पर उतरे हैं।’
उनका यह भी कहना है कि कई संस्थानों में UGC के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण वंचित वर्गों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि 29 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भेदभाव रोकने से जुड़े UGC के नए नियमों पर रोक लगा दी थी। कोर्ट का कहना था कि नियमों के प्रावधान स्पष्ट नहीं हैं और इनके दुरुपयोग की आशंका है।








