डेस्क- इंदौर में इलेक्ट्रिक कार टाटा पंच में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करीब 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। घटना बुधवार तड़के 3.30 से 4 बजे के बीच बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी की है।
जानकारी के अनुसार एक इलेक्ट्रिक कार घर के बाहर चार्जिंग पर लगी हुई थी. इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया.
हादसे में एक बड़े कॉस्मेटिक कारोबारी समेत कुल 7 लोगों की जलकर मौत हो गई है. इनमें से 6 लोग बिहार के रहने वाले थे. वहीं तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जाता है कि किशनगंज में 20 साल से विजय सेठिया अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे थे. उन्हें कैंसर था और इलाज के लिए इंदौर बेटी के घर गए थे.
स्थानीय निवासी बिजली देवी बताती हैं कि “विजय सेठिया को जबड़े में कैंसर था, इसलिए वह ऑपरेशन कराने परिवार के साथ बेटी और दामाद के घर इंदौर गए हुए थे.”
पुलिस के अनुसार, आग ने घर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। घर में लगे डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए, इसके कारण अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लोगों ने बताया कि परिवार ने तिलकनगर मुक्तिधाम में शवों का अंतिम संस्कार किया। एक साथ 7 चिताएं जलीं। बच्चे के शव को दफनाया गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्ववीट कर हादसे पर दुख जताया।
उन्होंने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। एमपी के सीएम मोहन यादव ने भी हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।








