डेस्क- नोरा फतेही के आइटम सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी’ के खिलाफ एक्शन लिया गया है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गाने के खिलाफ नोटिस जारी किया. गाने के हिंदी वर्जन को हर प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है. लेकिन दूसरी भाषा में इस गाने के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है.
गाने के अश्लील और फूहड़ कंटेंट को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस संदर्भ में नोटिस भेजा है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल एक्टिविस्ट और एडवोकेट ने सॉन्ग ‘सरके चुनर’ के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायच दर्ज कराई थी.
उन्होंने गाने से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की थी. शिकायत में आरोप था कि ये गाना सेक्सुअलिटी को प्रमोट करता है. इसके फूहड़ लिरिक्स समाज की गलत छवि पेश करते हैं. गाने को तुरंत सभी प्लेटफॉर्म से हटाने की अपील की गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मेकर्स ने यूट्यूब से इस गाने के हिंदी वर्जन को हटा लिया है. 16 मार्च 2026 तक ये गाना यूट्यूब पर नजर आ रहा था. लेकिन अब ऑफिशियल गाने को सर्च करने पर ‘कंटेंट उपलब्ध नहीं है’ लिखा हुआ आता है.
इस पूरे विवाद पर अभी तक फिल्म के मेकर्स, संजय दत्त और नोरा फतेही ने रिएक्ट नहीं किया है. नोरा ने इंस्टा अकाउंट से भी इस गाने के वीडियो को हटा लिया है.
बता दें नोरा के गाने को इंटरनेट पर बुरी तरह बैश किया गया. लोगों का कहना है जितने फूहड़ इसके लिरिक्स हैं, उतने ही वल्गर नोरा के डांस स्टेप्स. उनके एक्सप्रेशंस को भी अश्लील और चीप बताया गया. यूजर्स ने नोरा से कहा, अगर कमबैक करना ही था तो अच्छे गाने से करतीं, उन्होंने ऐसे वल्गर गाने को क्यों चुना।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संजय दत्त को भी यूजर्स ने नहीं बख्शा. सेलेब्स ने भी इस गाने को क्रिटिसाइज किया है. सिंगर अरमान मलिक का कहना है इस गाने ने सॉन्ग राइटिंग का स्टैंडर्ड ही गिरा दिया है. पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी गाने को ट्रोल किया है.








