नवादा- नवादा जिले में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत लोन लेकर भुगतान नहीं करने वाले छात्रों के लिए अब यह कर्ज महंगा पड़ सकता है. विभाग ने ऐसे छात्रों की सूची भेज दी है और सर्टिफिकेट केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
नवादा डीआरसीसी प्रबंधक नेहा कुमारी ने मार्च 2026 तक की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 236 छात्रों पर सर्टिफिकेट केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
विभाग से प्राप्त निर्देश के बाद इन मामलों की सूची सामने आई है. उन्होंने बताया कि ये वे छात्र हैं, जिन्होंने योजना के तहत पढ़ाई पूरी कर ली लेकिन न तो ऋण चुकाया और न ही विभाग को अपनी वर्तमान स्थिति की जानकारी दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हालांकि जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र की प्रबंधक नेहा कुमारी ने बताया कि करीब 50 प्रतिशत छात्रों ने अपना शपथ पत्र जमा किया है. कई छात्र डीआरसीसी नवादा कार्यालय से संपर्क भी कर रहे हैं, जिससे उन्हें कुछ राहत मिल सकती है.
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्र अपने लोन की स्थिति, भुगतान प्रक्रिया, एकमुश्त राशि जमा करने या किस्तों में भुगतान से जुड़ी जानकारी के लिए डीआरसीसी कार्यालय में अधिकृत पदाधिकारी से सीधे संपर्क करें और किसी एजेंट या दलाल के झांसे में न आएं. विभाग का कहना है कि समय रहते ऋण चुकाने या अपनी स्थिति स्पष्ट करने पर छात्रों को अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचाया जा सकता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








