पटना- बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है. इस चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके चार विधायकों ने मतदान नहीं किया है. इनमें आरजेडी विधायक फैसल रहमान भी शामिल हैं, जिन्होंने वोट नहीं डाला.
इस मुद्दे पर फैसल रहमान ने मीडिया को बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब है और वह इस समय दिल्ली हैं. फैसल रहमान ने कहा कि वह वोट डालने के लिए कल पटना गए थे, लेकिन मां की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद उन्हें तुरंत दिल्ली आना पड़ा.
उन्होंने बताया कि इस बारे में उनके नेता को भी जानकारी दे दी गई है. फैसल रहमान ने कहा, “मां से बढ़कर कुछ भी नहीं है.”कांग्रेस के तीन विधायक मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास ने भी राज्यसभा चुनाव में अपना वोट नहीं डाला है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में कुल 239 विधायकों ने मतदान किया. इनमें 202 विधायक एनडीए के और 37 विधायक महागठबंधन के थे. महागठबंधन के 4 विधायक मतदान में शामिल नहीं हुए, जिनमें कांग्रेस के 3 और आरजेडी का 1 विधायक शामिल है.








