पटना- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दोनों बिहार की यात्रा पर हैं. समृद्धि यात्रा के तहत नीतीश कुमार का आज बेगूसराय दौरा था. यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक नजर आई. एक सांड सुरक्षा घेरे में प्रवेश कर गया.
सांड को हेलीपैड परिसर में चहलकदमी करता देख सुरक्षाकर्मी उसको काबू करने की कोशिश जुट गए थे. लेकिन गुस्साए सांड ने सुरक्षाकर्मियों को ही दौड़ा लिया. सुरक्षाकर्मी किसी तरह भाग कर अपनी जान बचा सके. घंटे भर वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
सांड को भगाने के दौरान पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांड को हेलीपैड कैंपस से बाहर भगाया जा सका.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








