पटना- बिहार में 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने वाला है। NDA ने पांचों सीटों पर जीत का दावा किया है। हालांकि, राजद ने अपने एक कैंडिडेट को खड़ा किया है। इसको लेकर राजद इंडिया गठबंधन के सभी विधायकों को एकजुट करने की कोशिश कर रही है।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार को अपने आवास पर बैठक की। बैठक के जरिए मटन पार्टी की है। इस बैठक में बीएसपी और AIMIM के विधायकों को भी बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे हैं। हालांकि, तेजस्वी ने सहयोगी दलों के साथ बैठक कर चुनाव पर चर्चा की।
मिली जानकारी के अनुसार, तेजस्वी ने सभी विधायकों को निर्देश दिया है कि मतदान के दिन सभी दलों के विधायकों को समय पहुंचना है। मतदान में किसी तरह की चूक ना हो। राज्यसभा चुनाव में एक एक वोट कीमती है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ये कहा कि उनके पास पर्याप्त संख्या बल है और वो अपने कैंडिडेट को राज्यसभा भेज सकते हैं. वहीं, राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘राज्यसभा चुनाव को लेकर बैठक हो रही है।
राजद उम्मीदवार के पास संख्या बल पूरी है। हमारे पास 41 विधायक हो चुके हैं। हम चुनाव जीत रहे हैं। AIMIM के समर्थन पर कहा सभी साथ आएंगे। निर्विरोध के बजाए चुनाव होने पर भाई वीरेंद्र ने कहा, देश चलाने वाले लोग जिंदा चमड़े का सप्लायर हो गए हैं। इसलिए आज चुनाव की स्थिति आई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








