पटना- नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने के फैसले पर बिहार कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार का अचानक राज्यसभा जाने का फैसला कांग्रेस के लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है।’
संवाददाताओं से बात करते हुए बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि,, “हमें पहले से पता था कि ऐसा होगा। हमारी भविष्यवाणी पर मुहर लग गई है। नीतीश कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है। मैं यह भी भविष्यवाणी करता हूं कि अब अगला नंबर एन. चंद्रबाबू नायडू का होने वाला है।
राजेश राम ने कहा कि, ‘कांग्रेस सामने से लड़ाई लड़ती है। बीजेपी दोस्ती करके हराती है और पीछे से छुड़ा भोंकती है। बीजेपी और जदयू का अननेचुरल गठबंधन रहा है। आखिर ऐसी कौन सी परिस्थिति आ गई है कि नीतीश कुमार जैसे नेता अपने विधायकों की बात भी नहीं सुन रहे हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राजेश राम ने आगे कहा कि, ‘जो नीतीश कुमार अपने नेताओं कार्यकर्ताओं की बातें सुनते थे, आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है कि वह अब उनके आंसुओं से भी बात मानने को तैयार नहीं है।
नीतीश कुमार हमारे बिहार के मुखिया हैं और उनके स्वास्थ्य पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मगर भाजपा ने वही करते हुए आज नीतीश कुमार को यहां लाकर खड़ा कर दिया है।
राजेश राम ने आगे कहा कि, ‘राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की हर पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है। कांग्रेस के विधायक पूरी तरह इंटैक्ट हैं। हम लोग सभी एकजुटता के साथ चुनाव में साथ खड़े हैं। इंडिया गठबंधन इस राज्यसभा चुनाव में अच्छा परफॉर्म करने वाली है।’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








