पटना- बिहार के मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार ने 8 मार्च यानी रविवार को JDU की सदस्यता ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लिया। सोमवार को निशांत कंकड़बाग स्थित मंजू सिन्हा पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
निशांत ने कहा, यहां मेरी मां की प्रतिमा है, माल्यार्पण करने आया हूं। मां की बहुत याद आ रही है, उनका आशीर्वाद मेरे ऊपर बना रहे। उनकी कमी महसूस होती है, वो रहती तो और अच्छा होता।’
निशांत कुमार आज पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा भी पहुंचे। जहां उन्होंने मत्था टेका और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद निशांत बड़ी पटन देवी मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
निशांत ने आगे कहा, बिहार के सभी 38 जिलों में यात्रा करूंगा, अभी डिसाइड कर रहा हूं।’ T20 वर्ल्ड कप में उन्होंने इंडिया को जीत की बधाई दी है। पत्रकारों ने निशांत से पूछा कि कार्यकर्ताओं का कहना है कि आप CM बनें। निशांत इस सवाल को टालते हुए आगे बढ़ गए।








