पटना- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर ली. पटना स्थित जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने आधिकारिक तौर पर पार्टी जॉइन की. इस मौके पर पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
जदयू में शामिल होने के बाद निशांत कुमार सबसे पहले पटना के महावीर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद वे हाईकोर्ट के पास स्थित मजार भी पहुंचे और वहां चादर चढ़ाई. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अक्सर इस मजार पर जाते रहे हैं.
बता दें कि पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि जदयू एक परिवार की तरह है और सभी लोग मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो काम किए हैं, उन्हें आगे भी जारी रखने की कोशिश करेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








