पटना- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के फैसले से जदयू के कार्यकर्ता और नेता नाराज हैं। बैठक में भी कई विधायकों ने उन्हें अपने फैसले पर पुर्नविचार करने का आग्रह किया है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि वे किसी दवाब में नहीं बल्कि अपनी इच्छा से राज्यसभा जा रहे हैं।
बिहार में जारी राजनीतिक तनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ नई दिल्ली से पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद ने मीडिया के सवालों का जवाब देने से परहेज किया।
वहीं, राबड़ी देवी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए मांग की कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने रहें।राबड़ी देवी ने दावा किया कि भाजपा, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की साजिश कर रही है। इस कदम का मकसद भाजपा को बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दावा करने में मदद करना है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जबरदस्ती हटाया जा रहा है। राबड़ी देवी ने कहा कि उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और उन्हें बिहार छोड़कर नहीं जाना चाहिए।








