पटना- बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद जदयू कार्यकर्ता गुस्से में हैं। वो इसे साजिश बता रहे हैं। इसको लेकर जदयू दफ्तर के बाहर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।
आज जदयू कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के पोस्टर पर कालिख पोती। इसके साथ ही पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। जिस पर लिखा है कि, नीतीश सेवक कर रहा पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर विचार।
बता दें कि गुरुवार को जब सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का एक्स पर ऐलान किया था उसके बाद जदयू कार्यकर्ता गुस्से में आ गए थे। सुबह से ही जदयू कार्यकर्ता सीएम हाउस पहुंचने लगे थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यकर्ताओं ने कहा कि, नीतीश कुमार बिहार के हैं। उन्हें कहीं नहीं जाने देंगे। हम अपनी जान दे देंगे। CM हाउस के बाहर कार्यकर्ता रोते दिखे।
कार्यकर्ताओं ने CM हाउस जा रहे बीजेपी कोटे के मंत्री सुरेंद्र मेहता, JDU MLC संजय गांधी और JDU विधायक प्रेम मुखिया को भगा दिया। जदयू दफ्तर में भी गुस्साए कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की।
इसके साथ ही आज शाम 5 बजे सीएम नीतीश कुमार ने जदयू के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों की मीटिंग बुलाई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








