सीवान- सीवान के दरौंदा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में एसटीएफ कमांडर राजेश प्रसाद की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रेन में चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इस हादसे की खबर मिलते ही परिवार और उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
मृतक के भाई ने बताया कि छुट्टी पर घर आए थे. होली मनाकर ड्यूटी पर जा रहे थे.इसी बीच यह हादसा हो गया. पुलिस की ओर से फोन कर सूचना दी गई कि राजेश प्रसाद ट्रेन से गिरकर घायल हो गए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जब परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो चुकी है. आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.








