पटना- पटना समेत पूरे बिहार में होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। आंख, त्वचा, सांस संबंधी दिक्कतें, नशे के मामले और सड़क हादसों से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
आपातकालीन सेवाओं के लिए अतिरिक्त डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और जिला अस्पतालों में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं सक्रिय रहेंगी। एम्बुलेंस सेवा को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि होली के दौरान केमिकल रंगों से आंखों में जलन, त्वचा एलर्जी, सांस लेने में तकलीफ, सड़क दुर्घटनाएं और अधिक नशे के कारण स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए आवश्यक दवाओं, आई ड्रॉप, एंटी-एलर्जिक इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलेंडरों का अतिरिक्त स्टॉक किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
होली के जश्न में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए पटना के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील मार्गों पर 9 विशेष स्वास्थ्य टीमों की तैनाती की गई है। ये टीमें 24 घंटे सक्रिय रहेंगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराएंगी।
साथ ही इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गए हैं. पीएमसीएच कंट्रोल रूम के लिए 06122300080 पर कॉल कर सकते हैं, वहीं आइजीआइएमएस के लिए 9473191807 और पटना एम्स के लिए 06122451070 नंबर जारी किए गए हैं.
सिविल सर्जन कार्यालय भी पूरे समय सक्रिय रहेगा. स्वास्थ्य विभाग की सलाह है कि रंगों के साथ सावधानी बरतें और किसी भी परेशानी की स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर तुरंत चिकित्सीय सहायता प्राप्त किया जा सकता है. .
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








