रांची- बजट सत्र के दूसरे दिन मंत्री इरफान अंसारी ने बीजेपी और निशिकांत दुबे पर जोरदार हमला किया. उन्होंने बीजेपी विधायकों को सदन की गरिमा बनाए रखने की नसीहत देते हुए कहा कि सदन जनता के पैसे से चलता है और विधायकों का कर्तव्य है कि वे जनता की समस्याओं को सदन में उठाएं.
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बीजेपी के लोग भारतीय हैं ही नहीं. अंग्रेज इस देश से चले गए, लेकिन उनके गुणों को बीजेपी नेताओं ने अपना लिया है.
गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बारे में की गई टिप्पणी को दुखद बताते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि अब हम निशिकांत दुबे को झारखंड से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद नहीं बनने देंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि अंग्रेज चले गए और उनकी मानसिकता को बीजेपी के लोग आगे बढ़ा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने झारखंड में बीजेपी के विधायकों पर भी सवाल उठाए.
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि झारखंड से बीजेपी के 12 विधायक हैं, जिनमें से 9 विधायक दूसरे राज्यों के हैं. यह दुखद है कि छत्तीसगढ़ से आया व्यक्ति यहां आकर मुख्यमंत्री बन जाता है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यहां के लोग अगर आप पर विश्वास करते हैं, तो उसके पीठ में छुरा नहीं भोंकना चाहिए.
कांग्रेस विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दावा किया कि राज्य में महागठबंधन बेहद मजबूत है. उन्होंने कहा, “बीजेपी वाले मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखते रहें, लेकिन यहां महागठबंधन अटूट है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
झारखंड की 27 प्रतिशत आदिवासी आबादी, 17 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी और अन्य वर्गों के सहयोग से हम पांच साल नहीं, बल्कि 25 साल तक जनता की सेवा करते रहेंगे.” उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन सरकार जनता के हित में काम कर रही है और आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा.








