खगड़िया- बिहार के खगड़िया में प्रसाद खाने के बाद करीब 100 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। एकसाथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। घटना परबत्ता थाना इलाके के नया गांव की है।
बीमार होने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल है। आनन फानन में परिजनों ने कुछ को इलाज के लिए CHC में भर्ती कराया है जबकि कुछ का इलाज गांव में मेडिकल टीम के निगरानी में चल रहा है।
अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बीमार लोगों के परिजनों ने बताया कि शिवरात्रि के दिन प्रसाद के रूप में भांग मिला दूध पीए थे। जिसके सेवन के घंटों बाद धीरे धीरे सभी की तबियत बिगड़ने लगी। उल्टी, दस्तऔर पेट दर्द की शिकायत होने लगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, परबत्ता CHC के प्रभारी डॉक्टर ने बताया कि यह मामला फूड पॉइजनिंग का है। कुछ को CHC लाया है जबकि कुछ का इलाज गांव में मेडिकल टीम की निगरानी में हो रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








