गया- बिहार के गया में बड़ा हादसा हुआ है. जहां महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर दो यात्रियों की मौत हो गई है. ट्रेन से कटकर मौत होने की खबर फैलते ही हडकंप मच गया.
जानकारी अनुसार, ट्रेन संख्या 12397 अप गया- नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन वाशिंग पिट से रेडी होकर गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर पहुंच रही थी. इसी क्रम में ट्रेन में सीट लेने की होड़ कुछ यात्रियों के बीच थी.
ट्रेन के इंतजार में जुटे कुछ लोग सीट लेने के लिए दौड़ लगा रहे थे. इसी बीच दो लोग ट्रेन और प्लेटफार्म के गैपिंग में जा गिरे, जिससे महाबोधि एक्सप्रेस की चपेट में आकर दोनों की जान चली गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
खबर फैलते ही रेल प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ. रेल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. रेल पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है.
मृतकों की पहचान कर ली गई है. मृतकों में एक जहानाबाद तो दूसरा गया जिले का रहने वाला है. एक मृतक की पहचान सरयू प्रसाद के रूप में हुई है, जो कि जहानाबाद जिले का रहने वाला था.
वहीं, दूसरे मृतक की पहचान मोहम्मद खालिद आलम के रूप में हुई है, जो गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगहर गांव का रहने वाला था. घटना की सूचना रेल प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को दे दी गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








