यूपी- उन्नाव रेप मामले में दोषी ठहराए गए और सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने अब पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. सेंगर ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है, जिसकी सुनवाई 9 फरवरी सोमवार को होने वाली है.
पीड़िता के पिता की मौत तब हुई थी जब वे पुलिस हिरासत में थे, और इस मामले में निचली अदालत ने सेंगर को दोषी मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी.
इसके खिलाफ सेंगर ने पहले दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत मांगी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने 19 जनवरी को उनकी याचिका खारिज कर दी. अब वह दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सेंगर की ओर से दलील दी गई है कि उन्हें इस मामले में जमानत मिलनी चाहिए. हालांकि, इस याचिका पर अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट की आगामी सुनवाई के बाद ही होगा.
उल्लेखनीय है कि उन्नाव रेप मामले में कुलदीप सिंह सेंगर पहले से ही दोषी ठहराए गए हैं और उन्हें न्यायालय से सजा भी हुई है. इस केस में सेंगर को पहले हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस जमानत को रद्द कर दिया है, जिससे रेप मामले में सेंगर को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








