रांची- रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के गोपीनाथ लेन, थड़पखना निवासी अधिवक्ता सन्नी मिश्रा के घर में चोरी का मामला सामने आया है. अधिवक्ता के अनुसार, सुबह एक अज्ञात महिला चुपके से उनके घर में घुस गयी और कमरे में रखा पर्स व तीन मोबाइल फोन लेकर चली गयी.
अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि पर्स में महत्वपूर्ण दस्तावेज, एटीएम कार्ड और करीब 70 से 80 हजार रुपये नकद थे. वारदात के वक्त वह अपने परिवार के साथ घर में ही मौजूद थे.
घटना के बाद घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गयी. अधिवक्ता के अनुसार, फुटेज में एक संदिग्ध महिला कंधे पर पर्स टांगे हुए दिखाई दे रही है. इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पीड़ित अधिवक्ता ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान और घटना की जांच में जुटी है.








