जहानाबाद- NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने मृतका की मां और पिता से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया। विजय कुमार सिन्हा ने वही से बिहार के डीजीपी को फोन लगाया और जल्द से जल्द खुलासा किये जाने की बात कहा।
मृतका के परिजनों से मिलने के बाद विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मृतका के परिजनों को न्याय मिलेगा। जो दोषी होगा पूरी तरह से इसकी सत्यता को उजागर किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर इस मामले की पूरी जांच हो रही है। मामले का उजागर बहुत जल्द होगा। हर बिंदुओं पर जांच किए जा रहे हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि हमने पूरी तरह से डीजीपी और गृह मंत्री से बात कर कहा है कि यह एक व्यक्ति और एक बच्ची का मामला नहीं बल्कि यह बिहार की बेटी और उसकी अस्मिता का मामला है।
इस तरह के दरिंदों को माफ नहीं किया जाएगा। अगर यह पुष्टी हो जाती है कि रेप के बाद हत्या हुई है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे जो भी हो उसे बक्शा नहीं जाएगा। मामले की छानबीन पूरी तरह की जा रही है।








