जमुई- बिहार के जमुई जिलाधिकारी नवीन सहित प्रदेश के 10 डीएम को सम्मानित किया जाएगा. बिहार सरकार, निर्वाचन विभाग ने कलेक्टर सह जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन को “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2025” के खिताब से सम्मानित करने के लिए नामित किया है. यह प्रतिष्ठित अवार्ड उन्हें उनकी बेहतरीन कार्यशैली और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्धता के चलते मिलेगा.
कलेक्टर नवीन को 25 जनवरी 2026 को पटना स्थित अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन परिसर में आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा.
इनमें आठ वर्तमान में डीएम के पद पर पदस्थ हैं, जबकि अनिल कुमार पूर्व डीएम अररिया वर्तमान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक के पद पर आसीन हैं. वहीं मनेश कुमार मीणा पूर्व डीएम कटिहार खान विभाग के निदेशक के रूप में सेवा दे रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भागलपुर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी, सुपौल डीएम सावन कुमार, भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया, सीतामढ़ी डीएम रिची पांडेय, नालंदा डीएम कुंदन कुमार, मुजफ्फरपुर डीएम सुब्रत सेन, गया डीएम शशांक कुमार और जमुई डीएम नवीन को रविवार को सम्मानित किया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








