रांची- सीएम हेमंत सोरेन राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए इस वक्त दावोस और लंदन की यात्रा पर हैं. उनकी इस यात्रा पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बगैर रैयतों को विश्वास में लिए नये उद्योग लगाने की बात करना हवा में उद्योग लगाने जैसा होगा.
आजसू कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि जिस तरह से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति है, वैसे माहौल में आखिर कौन उद्योगपति यहां निवेश करना चाहेगा.
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी निवेश को बढ़ावा देने के लिए बड़ी-बड़ी बातें की गई थी और दौरा भी हुआ था, उसका क्या हश्र हुआ वह जगजाहिर है. ऐसे में संसाधन होने के बावजूद जब तक समुचित माहौल नहीं बनेगा, तब तक कोई भी उद्योगपति यहां पैसा नहीं लगाना चाहेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री राजनीतिक रूप से सक्रियता दिखा रहे हैं. उससे तो यही लगता है कि वह जनता को भ्रम में रखकर इस चुनाव को कराना चाहते हैं.
सुदेश महतो ने कहा कि जब मुख्यमंत्री निकाय चुनाव में खड़े होने वाले अपने दल के प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं तो दलीय आधार पर चुनाव कराने से उन्हें परहेज क्यों है. यह कहीं ना कहीं जनमत के साथ छल है.
दरअसल, बुधवार को आजसू पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में युवा आजसू की संयोजक मंडल की बैठक हुई. जहां उन्होंने ये बातें कहीं। आजसू प्रमुख सुदेश महतो की मौजूदगी में हुई इस बैठक में राज्य अधिवेशन आयोजित करने पर चर्चा हुई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








