पटना- फुलवारीशरीफ स्थित पटना डेयरी प्रोजेक्ट के प्रांगण में मंगलवार को दही खाओ ईनाम पाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बिहार-झारखंड एवं अन्य राज्यों से आए 600 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में पटना के बाढ़ के रहने वाले कुलकुल कुमार ने महज 3 मिनट में 3 किलो 105 ग्राम दही खाकर प्रथम पुरस्कार जीता। महिला वर्ग में अलीनगर, पटना की रोजी परवीन ने मात्र 3 मिनट की इस प्रतियोगिता में 3 किलो 340 ग्राम दही खाकर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता के वरिष्ठ नागरिक पुरूष श्रेणी में पटना के दानापुर निवासी हरेन्द्र राय ने 3 मिनट में 3 किलो 550 ग्राम दही खाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के वरिष्ठ नागरिक महिला श्रेणी में पटना के राजीव नगर निवासी श्रीमती मधु देवी ने 3 मिनट में 2 किलो 450 ग्राम दही खाकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें इस कार्यक्रम का आयोजन 2011 से हो रहा है। जो हर साल मकर संक्रांति पर किया जाता है। इस साल 600 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रजिस्ट्रेशन कराया गया।
इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड एवं अन्य राज्यों से आये हुए प्रतियोगियों ने भाग लिया। दही खाने के लिए तीन मिनट का समय निर्धारित था। इसमें 400 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया।
सभी विजयी प्रतिभागियों को संघ के अध्यक्ष संजय कुमार, प्रबंध निदेशक रूपेश राज, निदेशक मंडल सदस्य बासुकीनाथ सिंह एवं निदेशक मंडल सदस्य कामता यादव ने पुरस्कृत किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








