पटना- मकर संक्रांति के मौके पर बिहार की राजनीति में चूड़ा-दही की एंट्री हो चुकी है, लिहाजा हर पार्टी अपनी तरफ से चूड़ा-दही भोज का आयोजन कर रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार को नितिन नबीन के आवास पर दही छुड़ा भोज का आयोजन हुआ.
चूड़ा-दही भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित बिहार सरकार के अनेक मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए. मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों के प्रमुख नेता भी इस भोज में शामिल हुए.
भोज का आयोजन राजधानी के न्यू पटना क्लब एवं नितिन नबीन के सरकारी आवास 3 टेलर रोड पर किया गया. न्यू पटना क्लब में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के लिए तो उनके आवास पर बिहार सरकार के सभी वरिष्ठ मंत्री एवं गठबंधन के बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, बिहार में मकर संक्रांति के दिन चूड़ा दही भोज की परंपरा वर्षों से चली आ रही है. यही वो मौका भी माना जाता है जब संगठनात्मक मजबूती और पार्टियों की भूमिका पर भी नजर रखी जाती है.








