पटना- मनेर में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप मालिक को सरेआम गोली मार दी.
मिली जानकारी अनुसार, शुक्रवार की शाम व्यवसायी संजय कुमार सोनी अपनी ज्वेलरी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट के दौरान उन पर दनादन गोलियां बरसा दीं।
घटना को अंजाम देकर अपराधी बेखौफ होकर गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। गोली लगने से घायल संजय सोनी को लहूलुहान हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत PMCH रेफर कर दिया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस खूनी वारदात के बाद मनेर के व्यवसायियों में भारी दहशत और पुलिस के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दी हैं।
बाजार में तनाव का माहौल है और लोग पुलिस गश्ती तथा सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी का दावा कर रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








