बिहार- शिवहर जिले में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरनहिया अंचल के राजस्व कर्मचारी रामकृत महतो को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, राजस्व कर्मचारी दाखिल-खारिज के काम के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








