पटना- बिहार में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए पटना जिलाधिकारी ने बड़ा आदेश जारी किया है। इसके तहत पटना के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई 8 जनवरी तक बंद रहेगी, जबकि ऊपरी कक्षाएं सीमित समय में चलेंगी।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आठवीं से ऊपर तक के स्कूल विद्यालय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। यह आदेश सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी और सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।
पटना डीएम के आदेश में इस बात का जिक्र किया गया है कि जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण कम तापमान की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। अतः वर्तमान स्थिति में वर्ग-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक-08.01.2026 तक प्रतिबंध लगाया जाता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








