डेस्क- पाकिस्तान संसद के स्पीकर अयाज सादिक ने दावा कि है कि भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर खुद उनसे हाथ मिलाने आए थे।
यह मुलाकात 31 दिसंबर को ढाका में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम विदाई कार्यक्रम के दौरान हुई।हाथ मिलाने की तस्वीरें पाकिस्तान और बांग्लादेश के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स से शेयर की गईं।
अयाज सादिक ने बुधवार रात एक निजी टीवी चैनल को बताया- वह खुद मेरे पास आए और नमस्ते कहा। मैं खड़ा हुआ, उन्होंने अपना परिचय दिया और मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया। जब मैं अपना परिचय देने ही वाला था, तो उन्होंने कहा, मैं आपको पहचानता हूं, परिचय की जरूरत नहीं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मुलाकात को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि पिछले साल सितंबर में एशिया कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। इससे साफ दिखता था कि दोनों देशों के रिश्ते कितने तनावपूर्ण हो चुके हैं।
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के कई एक्सपर्ट्स ने इसे नए साल से पहले रिश्तों में हल्की नरमी का संकेत बताया। उनका कहना है कि कम से कम राजनयिक स्तर पर सामान्य व्यवहार की वापसी जरूरी है।
हालांकि भारत के कुछ जानकारों का मानना है कि इसे ज्यादा महत्व नहीं दिया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, एक ही कमरे में मौजूद दो वरिष्ठ नेताओं का हाथ मिलाना सामान्य शिष्टाचार भी हो सकता है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एक्सपर्ट्स के मुताबिक मई 2025 के संघर्ष के बाद बनी कड़वाहट इतनी गहरी है कि रिश्तों में जल्दी सुधार मुश्किल है। फिलहाल दोनों देशों के बीच आधिकारिक संवाद लगभग ठप है।








