मुंगेर- 3-3 लाख का इनामी नक्सली सहित तीन नक्सलियों ने रविवार को मुंगेर में बिहार डीजीपी विनय कुमार और एडीजी कुंदन कृष्णन के समक्ष आत्मसमर्पण किया.
पुलिस के अनुसार 23 नक्सली कांडों में फरार जोनल कमाण्डर नारायण पिता स्वर्गीय रतु कोड़ा ने आत्मसमर्पण किया है. वह लडैयाटांड़ थाना के पैसरा गांव का रहने वाला है.
दूसरा भाकपा माओवादी 24 नक्सली कांडों में फरार जोनल कमाण्डर बहादुर कोड़ा पिता स्वर्गीय चुटर कोड़ा ने भी आत्मसमर्पण किया, जो हवेली खड़गपुर के बघेल का रहने वाला है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तीसरा 3 नक्सली कांडों में फरार दस्ता सदस्य बिनोद कोड़ा, पिता सोनेलाल कोड़ा ने सरेंडर किया. जो लखीसराय के ग्राम शीतला कोड़ासी निवासी है.
डीजीपी विनय कुमार ने तीनों का स्वागत करते हुए फूलों का माला पहनाया. यह नजारा मुंगेर जिला अंतर्गत नक्सल प्रभावित हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के आरएसके कॉलेज परिसर में में देखने को मिला.
इस कार्यक्रम में डीजीपी विनय कुमार, एडीजी हेड क्वाटर कुंदन कृष्णन, एसटीएफ एसपी संजय सिंह और कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर पूर्व में आत्मसमर्पित नक्सली रावण कोड़ा एवं भोला कोड़ा के परिजन भी यहां उपस्थित रहे. नारायण एवं बहादुर कोड़ा के द्वारा अपने साथ 2 इन्सास रायफल, 4 एसएलआर राइफल, 500 चक्र गोली, 10 वॉकी-टॉकी भी प्रस्तुत किया गया है.
डीजीपी ने बताया कि आत्मसमर्पण उपरान्त बिहार सरकार एवं मुंगेर जिला प्रशासन के तरफ से इन्हें तथा इनके परिवार को सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी.








