पूर्णिया- बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पूर्णिया में जनता दरबार के दौरान आम लोगों की फरियाद सुन रहे थे. मामला जब भ्रष्टाचार और पुलिस प्रशासन की लापरवाही के सामने आए तो डिप्टी CM काफी नाराज हो गए. अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों की शिकायत की जांच कर कार्रवाई करें.
जनता दरबार के दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अधिकारियों को जो चेतावनी दी. उससे पूरे पंडाल में सन्नाटा पसर गया. उन्होंने कहा कि यह बात गांठ बांध लीजिए.
आप कहीं भी ट्रांसफर हो जाएं या रिटायर हो जाएं. अगर आपने जनता के साथ अन्याय किया है तो मैं पीछा नहीं छोड़ूँगा. भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जनता दरबार के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र में 2100 से ज्यादा आवेदन आए, जिससे पता चलता है कि पुलिस प्रशासन कार्रवाई में कितनी ढील दे रही है. यह काफी दुखद और दुर्व्यवहार है.
डिप्टी सीएम ने कहा कि जो भी पदाधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला सामने आएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बिना नाम लिए कहा कि एक डीएसपी का मामला सामने आया है. वरीय अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं. दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.








