पटना- बिहार के दो बालकों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और मरणोपरांत कमलेश को राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मानित किया.
बिहार में कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के जैतपुर भदवलिया गांव के रहने वीर बालक कमलेश कुमार को उनकी बहादुरी के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 (मरणोपरांत) से आज सम्मानित किया गया है. 11 वर्षीय कमलेश कुमार ने दुर्गावती नदी में एक डूब रहे बच्चे की जान बचाने के लिए अपनी जान गंवा दी थी.
बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला है. वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में राज्य के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेट में अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, वैभव सूर्यवंशी ने कड़े प्रतिस्पर्धा और अपनी प्रतिभा से क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना ली है. इसी के साथ कई रिकॉर्ड्स भी उन्होंने अपने नाम किए हैं. आगे उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वैभव सूर्यवंशी जैसे वीर और प्रतिभाशाली बच्चे निरंतर अच्छा काम करते रहेंगे.
वैभव ने सिर्फ 36 गेंदों पर शतक जड़कर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र के शतकवीर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. साथ ही उन्होंने एबी डी विलियर्स के सबसे तेज 150 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. उनके 15 छक्के किसी भारतीय द्वारा लिस्ट ए में सर्वाधिक हैं. इससे पहले अंडर-19 एशिया कप में भी उन्होंने यूएई के खिलाफ 171 रनों की तूफानी पारी खेली थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








