बोकारो- धनबाद रेल मंडल के बोकारो जिला अंतर्गत बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी में अचानक आग लग गई. आग की लपटें और धुआं उठता देख यात्रियों और रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया.
इसकी जानकारी गोमिया स्टेशन मास्टर के द्वारा बोकारो थर्मल स्टेशन को दी गई. जिसके बाद आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया गया. समय रहते आग बुझा दी गई जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई.
स्टेशन अधीक्षक शैलेश कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस घटना में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की बात कही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








