पटना- बिहार में सर्दी का सितम जारी है. पटना मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. राजधानी सहित कई जिलों में तापमान 8 डिग्री से नीचे चला गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है.
पटना मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजगीर सबसे ठंडा रहा. यहां 6.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. कई शहरों में तापमान 10 डिग्री के नीचे चला गया. पटना और गयाजी के तापमान में भी गिरावट देखने को मिला. गयाजी में 50 मीटर विजिबिलिटी देखने को मिली.
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक तापमान और गिरावट देखने को मिलेगी. क्रिसमस यानी 25 दिसंबर के बाद कोल्ड डे की स्थिति होगी, दिन और रात में और ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है की अभी 2 से 3 डिग्री तापमान और गिरेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पटना मौसम विभाग ने 27 दिसंबर तक प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. आज यानी 23 जनवरी को पटना, बक्सर, गयाजी और दरभंगा समेत 26 जिलों में शीतलहर का अनुमान है. वहीं उत्तर बिहार के कई शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट और दक्षिण बिहार के लिए येलो अलर्ट रहेगा.








