गोपालगंज- बिहार के गोपालगंज थावे मंदिर में चोरी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. इस मामले में एक मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान यूपी के गाजीपुर जिले के जमानिया निवासी देवानंद राय का पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है.
चोरी की जांच के लिए गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने 12 सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन किया था. टीम ने पांच दिनों तक बिहार और उत्तर प्रदेश में छापेमारी की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस के आधार पर दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी की निशानदेही पर रॉड कटर, चोरी के समय पहने गए कपड़े, मोबाइल फोन, बैग बरामद किए हैं. मोबाइल फोन की जांच में यह भी सामने आया कि चोरी के बाद भी आरोपी सोने की क्वालिटी के बारे में सर्च किया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस ने बताया कि मंदिर के पुजारी के अनुसार चोरों ने मंदिर से मां दुर्गा की प्रतिमा पर से 51 लाख का सोने-चांदी का मुकुट, कीमती हार और अन्य जेवरात चुराए थे. दानपेटी को भी निशाना बनाया था. चोरी किए गए सामान की कीमत करोड़ों रुपए बतायी गयी थी.
एसपी ने बताया कि आरोपी बास्केट बॉल प्लेयर रहा है. उसके पिता रिटायर्ड आर्मी के जवान हैं. दो भाइयों में बड़ा है जो एलएलबी का छात्र है. एसपी ने बताया कि यह आदतन अपराधी है. पांच चोरी का केस दर्ज हैं.
एसपी ने बताया कि दीपक 10 और 11 दिसंबर की रात थावे मंदिर में आकर खुद रेकी की थी. पूरी प्लानिंग के बाद 17 दिसंबर की रात उसने अपने साथी के साथ बाइक से गाजीपुर से थावे पहुंचा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
योजनाबद्ध तरीके से अपनी बाइक मंदिर के पीछे जंगल में पोखरे के पास रखी. घने कोहरे और सुनसान स्थिति देखकर उसने नवनिर्मित मकान से मंदिर में प्रवेश किया. मंदिर के गर्भगृह का ताला काटकर चोरी की.
इसके बाद वह रस्सी में लॉकर बांधा और ऊपर की ओर खींच लिया. इसके बाद वह रस्सी और सीढ़ी के सहारे मंदिर से निकला और लॉकर तोड़ कर मुकुट निकाला. अपनी बाइक के पास पहुंचकर पैठान पट्टी होते हुए सिवान चला गया. जहां से वह अपने घर गाजीपुर निकल गया.








