गोड्डा- जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसा हो गया.जहां धान लदा ट्रैक्टर पानी भरे गड्ढे में पलट गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. हादसा धमड़ी-बरारी मुख्य मार्ग में हुआ.
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर शंकरपुर के बरारी स्थित झल्ला टोला से धान लादकर बाराहाट की ओर जा रहा था. धमड़ी पहुंचने से पहले गड्ढे के पास ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और पानी से भरा गहरे गड्ढे में पलट गया.
ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक और खलासी दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृत खलासी की पहचान मेहरमा थाना क्षेत्र के बरारी निवासी आजादी पासवान के 20 वर्षीय पुत्र विकास पासवान के रूप में हुई है. वहीं ट्रैक्टर चालक का नाम पडेवा सोरेन बताया गया है, जो मेहरमा थाना क्षेत्र के झल्ला टोला निवासी बेहड़ सोरेन का पुत्र था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढे से ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया. स्थानीय लोगों की सहयोग से दोनों शव को भी बाहर निकाला गया, जिसके बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








