पटना- पूरा बिहार अभी ठंड की चपेट में है. साथ ही घने कोहरे ने लोगों की मुश्किल कुछ और बढ़ा दी है. कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.
इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के आधे से अधिक जिलों में अगले 72 घंटे तक शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है.
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिन का अधिकतम तापमान भी 14-16 डिग्री के बीच सिमट गया है और रात का तापमान 9-10 डिग्री तक गिर रहा है. मौसम विभाग की मानी तो अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत के आसार नहीं है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी लोगों से घर से बाहर न निकलने, गर्म कपड़े पहनने और खाली पेट बाहर न जाने की सलाह दी है.
इन सब के बीच पटना जैसे बड़े शहर में, जहां हजारों लोग रोजाना काम के सिलसिले में सड़कों पर रहते हैं. इस भीषण सर्दी के बीच प्रशासन की ओर से पर्याप्त बचाव और राहत के इंतजाम न होने से आम जनजीवन संकट में है. लोग अलाव और अन्य सुविधाओं की राह देख रहे हैं.








