मुजफ्फरपुर- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोतीपुर अंचल कार्यालय में कार्यरत नाजिर श्याम चंद्र किशोर उर्फ श्याम कुमार को 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई है.
जानकारी के अनुसार, नाजिर श्याम कुमार ने जमीन से संबंधित एलपीसी (भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र) बनाने के एवज में एक आवेदक से अवैध राशि की मांग की थी.
पीड़ित ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की, जिसके बाद मामले का गोपनीय सत्यापन कराया गया. जांच में शिकायत सही पाए जाने पर निगरानी विभाग ने ट्रैप टीम का गठन किया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शुक्रवार को जैसे ही पीड़ित ने तय रिश्वत की राशि नाजिर को सौंपी. पहले से तैनात निगरानी टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से रिश्वत के रंग लगे नोट भी बरामद किए गए हैं.








